Bahraich News: सूफीपुरा में 24 घंटे से बिजली गुल, पानी को तरसे लोग

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: बहराइच में सूफीपुरा विकास भवन के पास भूमिगत बिजली लाइन में खराबी के कारण 100 घरों की बिजली 24 घंटे तक गुल रही। गर्मी के कारण लोग परेशान रहे और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट का पता लगाने में समय लिया, जबकि कॉल का जवाब नहीं मिला।

Bahraich News: सूफीपुरा में 24 घंटे से बिजली गुल, पानी को तरसे लोग

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शहर के मोहल्ला सूफीपुरा विकास भवन के आस-पास वीआईपी क्षेत्र में भूमिगत बिजली लाइन में आए फाल्ट के कारण पिछले 24 घंटे से करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह रही। बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी में रातभर करवटें बदलकर समय बिताना पड़ा, वहीं पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। अधिकांश घरों में मोटर नहीं चल पाने के कारण लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहे। स्थानीय निवासी योगेन्द्र शुक्ला, रोहन ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद बिजली विभाग की टीम समय पर फाल्ट का पता नहीं लगा सकी। भूमिगत लाइन में खराबी खोजने में शुक्रवार की दोपहर से शनिवार को दोपहर दोपहर हो गई।

लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन अधिकांश फोन कॉल का जवाब नहीं मिला। इसी तरह शहर के बड़ीहाट, छोट बाजार, डीएम रायपुर राजा, पुलिस लाइन में बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। शुक्रवार की देर रात नाजिरपुरा मोहल्ले के छप्पन चौराहा स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट सिंगल फेस बिजली रही। इसकी वजह से पूरे मोहल्ले के लोग करीब पांच घंटे तक परेशान रहे। सही होने के बाद लोगों न राहत की सांस ली। बख्शीपुरा पावर हाउस में समस्या आने से कई फीडरों की बिजली गुल हो गई। हालांकि रात में ही फाल्ट ठीक होते सप्लाई चालू कर दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।