मुख्य सड़क पर जलभराव से 10 गांवों के लोग परेशान

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बाबागंज के पुरानी बाजार में जल निकासी की व्यवस्था न होने से 10 गांवों के लोग घुटनों तक भरे पानी में गुजरने को मजबूर हैं। बारिश के बाद सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन पलटने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग जल निकासी और सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

मुख्य सड़क पर जलभराव से 10 गांवों के लोग परेशान

बाबागंज, संवाददाता। पुरानी बाजार में जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था न होने से 10 गांवों के लोग घुटनों तक भरे पानी के बीच होकर सड़क से गुजरने को विवश हो रहे हैं। पानी भरा रहने से सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में फंसकर वाहन पलट कर हादसे का शिकार हो रहे हैं। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार चोक पड़ी नालियों की सफाई तो दूर जल निकासी को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं, इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। पुरानी बाजार जाने वाले मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। शनिवार रात हुई बारिश के बाद से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा बीआरसी कार्यालय है। आने-जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से फिसलन और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस मार्ग से पलटन पुरवा, पंडित पुरवा, बिशुनापुर, बरगदहा, चिलबिला, शंकरपुर, कन्हैयालाल पुरवा, बिजलीपुर, विशुनापुर, गमरखा, बक्शीगांव, गुप्तार पुरवा, चहलवा मिर्जापुर, सुकईगांव, बसौना गांव, इमामनगर गडरहवा आदि गांव के हजारों लोगों का आना जाना रहता है। नागरिकों ने शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich Newsमुख्य सड़क पर जलभराव से 10 गांवों के लोग परेशान