दो वीआईपी पुलिस चौकी इंचार्ज विहीन, नहीं हुई तैनाती

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में घंटाघर चौकी और रायपुर राजा पानी टंकी पुलिस चौकी पर एक पखवाड़े से चौकी इंचार्ज की कुर्सी खाली है। स्थाई उप निरीक्षक की अनुपस्थिति से अतिक्रमण, ठेलों की भरमार और यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सुरक्षा और आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे स्थानीय निवासी परेशान हैं।

दो वीआईपी पुलिस चौकी इंचार्ज विहीन, नहीं हुई तैनाती

बहराइच, संवाददाता । शहर की धड़कन कहे जाने वाले घंटाघर की चौकी चौक व वीवीआईपी इलाके सिविल लाइन स्थित रायपुर राजा पानी टंकी पुलिस चौकी पर एक पखवारे से चौकी इंचार्ज की कुर्सी खाली पड़ी है। इन चौकियों पर स्थाई उप निरीक्षक तैनात नहीं हो सके हैं। जिससे इलाके में अतिक्रमण, ठेलों की भरमार, ई रिक्शा के आड़े तिरछे खड़े होने से आद आदमी हलकान है। निवर्तमान पुलिस कप्तान राम नयन सिंह ने तबादले से चंद दिनों पूर्व नगर की चौकी चौक के इंचार्ज अमित सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था और रायपुर राजा पानी टँकी चौकी प्रभारी का पीएन पांडेय का तबादला कर दिया था।

लगभग दो सप्ताह से अधिक समय से नगर की अति महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों पर स्थाई इंचार्ज की तैनाती न होने से इन इलाकों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था व्यवस्था पूरी तौर से ध्वस्त नजर आ रही है। चौकी चौक इलाके में सड़कों पर ठेले व फुटपाथियों का एक छत्र राज कायम हो गया है। साथ ही आये दिन मारपीट व अन्य आपराधिक घटना आम हो गई है। यही हाल वीआईपी इलाके की पानी टंकी चौकी का है। इस इलाके में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों की कालोनी के अलावा नगर के वीआईपी लोगों की आबादी रहती है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।