जुमे की नमाज के दौरान पुलिस की ड्यूटी
Feb 13, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News - नवाबगंज में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के अनुसार, शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

नवाबगंज। शांति व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा । थाना नवाबगंज की पुलिस जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर सतर्कता के दृष्टिगत तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र के सभी मस्जिदों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


