भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, चार महिला सहित छह घायल
Bahraich News - बहराइच के रेवढ़ा गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच रविवार रात लाठी डंडों से मारपीट हुई। इस घटना में चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी घायलों का मेडिकल कराया। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सूचना पर पहुंची तत्काल पुलिस, टली बड़ी घटना बहराइच, संवाददाता। जरवल इलाके के रेवढ़ा गांव में रविवार रात भूमि विवाद की रंजिश में कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के चार महिलाओं सहित छह लोग चोटहिल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। तो मारपीट थमी। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है। वारदात स्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने दोनों पक्षों के चार महिलाओं सहित छह को नामजद कर केस दर्ज कराया है।जरवलरोड थाने के रेवढ़ा गांव निवासी नंद लाल (32) पुत्र राम धीरज व मुल्कराज (50) पुत्र दयाराम के बीच रविवार रात लगभग दस बजे भूमि विवाद को लेकर कहासुनी पर जमकर लाठियां बरसाई गई।
एक पक्ष से नंद लाल, उसकी पत्नी संगीता (30), कोमल (19) पुत्री रामधीरज घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से मुल्कराज, उसकी पत्नी कुसुमा (45), बेटी सीता (22) घायल हो गए। गांव में अफरातफरी मच गई। थाने पर दी गई सूचना पर दरोगा रा राहुल सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश यादव, सिपाही विकास कुमार ने दबिश दी। सभी घायलो को एंबुलेंस से मुस्तफाबाद सीएचसी मेडिकल को भेजा गया। उपनिरीक्षक राहुल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन तीन लोग नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


