बहराइच में पुलिस का डबल एक्शन, 50 हजार के इनामी बदमाश समेत दो अपराधी गोली लगने से घायल

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में रामगांव और कैसरगंज में पुलिस से हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियो

बहराइच में पुलिस का डबल एक्शन, 50 हजार के इनामी बदमाश समेत दो अपराधी गोली लगने से घायल

बहराइच, संवाददाता। अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए बहराइच पुलिस ने एक ही रात दो मोर्चों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। रामगांव और कैसरगंज में पुलिस से हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 25 जून को बौंडी मुठभेड़ में घायल असलम के दो फरार साथी चोरी का माल और असलहा लेकर भकला गोपालपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर स्वाट और रामगांव पुलिस ने अकिलापुर चौराहे के पास घेराबंदी की। रोके जाने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फिरोज पुत्र फौजदार, निवासी मुड़कटी थाना बौंडी, के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मुल्कराज बाइक से फरार हो गया।

फरार मुल्कराज की तलाश

फरार मुल्कराज की तलाश में निकली कैसरगंज और स्वाट टीम ने रुकनापुर तिराहे पर एक बाइक सवार को रोका तो उसने भी पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में मुल्कराज पुत्र श्याम बिहारी, निवासी रायपुर भैसवा थाना बौंडी, के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

घायल बदमाशों से बरामद सामान

घायल मुल्कराज के पास से 10 बिछुआ सफेद धातु, 2400 रुपये नकद, एक देशी तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुए। मुल्कराज थाना बौंडी का हिस्ट्रीशीटर है और दर्जनों चोरी के मामलों में वांछित था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस की कार्रवाई

दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार तीसरा आरोपी असलम पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बहराइच पुलिस ने कितने बदमाशों को गोली लगने से घायल किया?
बहराइच पुलिस ने दो बदमाशों को गोली लगने से घायल किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।