
पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय लुटेरा घायल
Bahraich News - बहराइच में नानपारा कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें बाइक सवार दो लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरा घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल लुटेरे को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लुटेरों के पास से लूटी गई बाइक बरामद हुई है।
बहराइच संवाददाता। नानपारा कोतवाली पुलिस की शनिवार आधी रात में हाड़ा बसेहरी के पास बाइक सवार दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम लुटेरे की गोली से बाल बाल बची। जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा लुटेरा फरार हो गया। घायल लुटेरे को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। लुटेरे के पास से लूटी गई बाइक बरामद हुई है। रूपईडीहा थाने के बाबागंज पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद शमीम पुत्र अमीन आठ दिसम्बर सुबह लगभग नौ बजे बाइक से मिहीपुरवा की ओर जा रहे थे।
नानपारा कोतवाली के लौकिहा नहर पुल के पास तीन लुटेरों ने उन्हे रोक मारपीट कर बाइक व 51 सौ रूपये लूट कर फरार हो गए थे। पीड़ित पहले मोतीपुर थाने एफआईआर को पहुंचा।नानपारा इलाका होने पर उसे नानपारा कोतवाली भेजा गया। वहां पुलिस ने उसकी तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह ने ठोस सूचना पर शनिवार आधी रात में पुलिस टीम के साथ हांड़ा बसेहरी के पास नाकेबंदी की थी। एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। रूकने के संकेत पर एक लुटेरे ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस कर्मियों ने अपने आप को बचाते हुऎ जवाबी गोली चलाई। जिसमें एक लुटेरा के बांये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल लुटेरे को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान श्रावस्ती निवासी दीपक कश्यप के रूप में हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




