चोरी के माल सहित दो चोर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

फखरपुर में पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो व्यक्तियों, नंदकुमार यादव और ओबैदुररहमान को गिरफ्तार किया। उनके पास से 22 हजार नगद, चांदी के जेवर, पानी का इंजन और होंडा शाइन बाइक बरामद हुई। पूछताछ में कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

चोरी के माल सहित दो चोर गिरफ्तार

फखरपुर । थाने की पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे रानीपुर थाने के अहीरपुरवा खालेपुर निवासी नंदकुमार यादव व देहात कोतवाली के हुसैनपुर निवासी ओबैदुररहमान फखरपुर थाने के अखित्यारापुर गांव के कैदबाग गांव से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से चोरी के 22 हजार नगदी, चांदी के जेवर,पानी का इंजन, होंडा शाइन बाइक बरामद की गई। पूछताछ में 18 मई को क्षेत्र के भिलोरा बासु गांव के पहिया गांव में हरिश्चंद्र के घर, 19 मई को भिलोरा निवासी सुशील लोधी, व गजाधरपुर में बकरी चोरी हुजूरपुर थाने इलाके में तीन चोरी व देहात कोतवाली क्षेत्र के एक चोरी का खुलासा किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।