Bahraich News: झाड़ फूंक के बहाने ठगी मामले में गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: बहराइच में वरिष्ठ उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी गश्त के दौरान संदिग्ध पतरकू को पकड़ा। उसकी तलाशी में चाकू, चांदी की पायल, बिछिया और सोने की नाक की कील बरामद हुई। आरोपी ने 19 अगस्त को एक महिला से झाड़ फूंक के बहाने सोने चांदी के जेवर चुराए थे। अब उसे जेल भेजा गया है।

Bahraich News: बहराइच। रानीपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकेश , दरोगा राधेश्याम यादव, सिपाही शशांक सिंह, मंजीत मौर्य रविवार रात गश्त कर रहे थे । इसी दौरान बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर एक संदिग्ध को पकड़ तलाशी ली। उसके पास से चाकू, चांदी की पायल , बिछिया , सोने की नाक की कील बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदी थाने के बहोरिकपुर निवासी पतरकू के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी ने 19 अगस्त को रानीपुर थाने के कठघरी सुग्रीव सिंह गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र अनूप सिंह की मां से झाड़ फूंक के बहाने अनाज में जेवर रख गायब कर फरार हो गया था।
इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार आरोपी को चोरी व शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।


