विशेश्वरगंज में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Bahraich News - विशेश्वरगंज बाजार में शनिवार रात हुई फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोनू सरदार उर्फ जगप्रीत सिंह पर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विशेश्वरगंज, संवाददाता। विशेश्वरगंज बाजार में शनिवार की रात फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की रात थाना क्षेत्र के कंछर गांव निवासी सोनू सरदार उर्फ जगप्रीत सिंह ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पीड़ित पप्पू उर्फ सूरज लाल पुत्र रामचंद्र जायसवाल की तहरीर पर थाना विशेश्वरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी सोनू सरदार उर्फ जगप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह पुलिस टीम ने रविवार को को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल (7.65 बोर), दो खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक नरसिंह, उप निरीक्षक ओमकार यादव, हेड कांस्टेबल साहब यादव एवं हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


