बहराइच-नीली बत्ती व हूटर बजाते लखनऊ के पांच युवक गिरफ्तार

Jan 12, 2026 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - रुपईडीहा में पुलिस ने एक नीली बत्ती लगी इनोवा क्रिस्टा में सवार युवकों को रोका, जो कैसिनो जा रहे थे। जांच में उनके पास से 2 लाख 17 हजार 480 रुपये बरामद हुए। सभी युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

बहराइच-नीली बत्ती व हूटर बजाते लखनऊ के पांच युवक गिरफ्तार

रुपईडीहा, संवाददाता। सोमवार की दोपहर 12 बजे एक नीली बत्ती लगी इनोवा क्रिस्टा हूटर बजाते हुए नेपालगंज की ओर जा रही थी। गेट पर पुलिस व एसएसबी के जवान नेपालगंज जाने वालों की जांच कर रहे थे। पहले इन लोगों ने हूटर बंद कराया। युवकों से पूछने पर इन लोगों ने बताया कि हमलोग कैसिनो जा रहे थे। सभी को पकड़ लिया गया। थाने लाकर सभी की तलाशी ली गयी। सभी के पास कुल मिलाकर 2 लाख 17 हजार 480 रुपये बरामद हुए। रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि नीली बत्ती लगाकर हूटर बजाते हुए जो कि आम आदमी के लिए निषिद्ध है।

इनकी पहचान धर्मेंद्र सिंह पुत्र अम्बर सिंह, शुभम वाजपेयी पुत्र यज्ञदत्त वाजपेयी, अनमोल पुत्र स्व. रामचंद्र यादव, सचिन सिंह पुत्र स्व. नत्थी सिंह, स्वपनिल सहाय पुत्र मनीष सहाय सभी निवासी विभिन्न मोहल्लों के लखनऊ निवासी हैं। इन लोगों को जांच के दौरान थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीनानाथ सागर, का. विकास प्रजापति व अभिषेक सिंह के साथ एसएसबी की रुपईडीहा बीओपी के उप निरीक्षक सुरेश राम, हे. का. अजय कुमार व महिला कांस्टेबल प्रियंका साव ने गिरफ्तार किया। एसएचओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सभी को माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;