पिकअप में फंसकर लटकता बिजली का पोल सड़क पर गिरा
Bahraich News - बहराइच के मोहल्ला नवागढ़ी में एक पिकअप वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा गिर गया और बिजली की लाइन टूट गई। चालक ने समय रहते वाहन छोड़ दिया, जिससे वह करंट से बच गया। स्थानीय लोगों ने जेई को सूचित किया, जिसने पुलिस को बुलाया। शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने खंभे की मरम्मत नहीं की है।

बहराइच,संवाददाता।शहर के मोहल्ला नवागढ़ी में सड़क के किनारे लटक रहे बिजली के खंभे से पिकअप टकरा गई। इससे बिजली लाइन सहित खंभा जमीन पर गिर गया। स्पार्किंग होने पर चालक वाहन छोड़कर कूद गया। शुक्र रहा कि करंट की चपेट में आने से पहले वाहन आगे निकल गया। हादसा होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। मौके पर पहुंचे जेई ने पुलिस को बुलाकर वाहन सौंप दिया। कुछ घंटे बाद मरम्मत शुल्क लेकर वाहन को छोड़ा गया। इस दौरान आपूर्ति बाधित रही। कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला नवागढ़ी में मुख्य सड़कों के किनारे लगे ज्यादातर बिजली के पोल व लाइन लटक रही हैं।
सड़क से गुजरते वाहनों में फंसकर अक्सर लाइन क्षतिग्रस्त हो जा रही है। इससे आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं। बुधवार को शाम वाहन लाइन में फंस गया। इसके बाद टूटकर सामने बने मकान की चाहारदीवारी पर अटक गया। जबकि चालू लाइन सड़क पर गिर गई। खंभा टूटते ही स्पार्किंग होने लगी। चालक वाहन आगे करने के बाद कूद गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना बिजली विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे जेई ने लापरवाही का हवाला देकर पुलिस को वाहन सौंप दिया। आरोप है कि जेई ने 25000 रुपये की मांग किया लेकिन 3500 रुपये लेने के बाद वाहन को पुलिस से छोड़ने कहा। पीड़ित चालक रवि कुमार ने बताया कि लापरवाही विभाग की लेकिन खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को इस खंभे को दुरुस्त कराने के लिए शिकायती पत्र भी दिया गया,लेकिन जेई ने कदम नहीं उठाया। शुक्र रहा कि वाहन करंट की चपेट में नहीं आया।रामयश यादव, अधीक्षण अभियंता,बहराइच ने कहा कि पिकअप की चपेट में आने से खंभा टूटने व चालक से मरम्मत शुल्क वसूलने की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


