Bahraich News: पीस कमेटी की बैठक में दिए गए सुझाव
Bahraich News: बाबागंज में शनिवार को रबीउल अव्वल के जुलूस को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें थाना प्रभारी ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द और शासन की गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देश दिया। जुलूस के मार्ग, सुरक्षा और यातायात पर भी चर्चा की गई।

Bahraich News: बाबागंज। रबीउल अव्वल के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर बाबागंज पुलिस चौकी में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने की। इसमें जमुनहा बाबागंज, गेंदपुर, दुविधापुर, कल्यानपुर, सिजौली, बनकुरी आदि गांवों के जुलूस आयोजक और संभ्रांत लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी ने जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए शासन की गाइडलाइन और निर्धारित नियमों की जानकारी दी। कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
चौकी प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जुलूस के मार्ग, डीजे, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। कहा कि जुलूस में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तय मानकों के अनुसार ही किया जाए।

