सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं त्योहार, सौहार्द से मनाएं

Feb 11, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - नानपारा में त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। एसडीएम ने भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं त्योहार, सौहार्द से मनाएं

नानपारा, संवाददाता। त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, धर्मगुरु व नागरिक उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और इन्हें आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था के दायरे में रहकर मनाया जाना चाहिए। एसडीएम ने ग्राम प्रधानों एवं धर्मगुरुओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित सूचनाओं पर ध्यान न दें।

क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी सभी से सहयोग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।