सीएचसी में तप रहे मरीज,ठंडे पानी का इंतजाम नहीं

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

पयागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्मी के कारण मरीजों और तीमारदारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में ठंडे पानी और कूलर की कमी है, जिससे मरीजों को इलाज में कठिनाई हो रही है। अस्पताल प्रशासन से सहायता की आवश्यकता जताई गई है।

सीएचसी में तप रहे मरीज,ठंडे पानी का इंतजाम नहीं

पयागपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। मरीज उमस और गर्मी में इलाज कराने को मजबूर हैं। वहीं बिजली कटौती होने पर राहत के लिए जनरेटर चलाने की व्यवस्था भी डीजल के अभाव में नहीं हो पाई। मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द ठंडे पानी, कूलर और जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पर रोजाना 350 से 400 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचते हैं।

गर्मी बढ़ने के कारण ज्यादातर मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, डायरिया आदि के आते हैं, जिनका सीएचसी पर इलाज किया जाता है, लेकिन गर्मी से निपटने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं हैं। वार्डों में गर्म हवाएं थपेड़े मार रही हैं। जिससे मरीजों को बहुत परेशानी हो रही है। वार्ड में कूलर तो लगा है लेकिन जिस बेड की तरफ रहता है उसी मरीज को थोड़ी राहत मिल रही। बाकी खिड़की और पल्ले वार्डों में खुले हैं जिससे धूप अंदर आ रही है। छत में लगे पंखे गर्म हवा फेक रहे। ठंठा पानी के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। एक वाटर कूलर से मरीजों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। यदि एक और लग जाए तो बड़ी सुविधा होगी। हेल्थ एटीएम खराब पड़ी है। लैब में सामान्य जांचें ही हो पा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।