मेडिकल कॉलेज में हेल्प डेस्क खाली, भटक रहे मरीज
संक्षेप: Bahraich News - बहराइच मेडिकल कॉलेज में रोगी सहायता केन्द्र खोला गया है ताकि मरीजों को इलाज में दिक्कत न हो। हालांकि, यहां तैनात ऑपरेटर को दूसरी जगह अटैच कर दिया गया है, जिससे मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं। खासकर पहली बार...

बहराइच, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज इलाज कराने आने वाले मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए रोगी सहायता केन्द्र खोला गया है। इस पर तैनात ऑपरेटर को दूसरी जगह अटैच कर दिया गया है। अस्पताल आने वाले मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं। मेडिकल कॉलेज में बहराइच के अलावा गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती जिले के साथ ही नेपाल के मरीज भी इलाज कराने पहुंचते हैं। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को पता नहीं चल पाता है कि उनको पर्चा कैसे बनवाना है, दवा कहां लेनी है और जांच कहां करवानी है। मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रोगी सहायता केन्द्र खोला गया है।
यहां तैनात ऑपरेटर को हटाकर दूसरी जगह अटैच कर दिया गया है। हेल्प डेस्क का खाली रहना और मरीजों का भटकना एक आम समस्या बन गई है। यह समस्या मरीजों खासकर पहली बार आने वालों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। उन्हें यह नहीं पता होता कि किस विभाग में जाना है या कौन से डॉक्टर से मिलना है। मरीज सही जानकारी न मिलने के कारण सही समय पर इलाज शुरू नहीं करवा पा रहे हैं, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। बुधवार को इलाज कराने पहुंचे खैरीघाट के सत्यम, सूरज इधर-उधर भटकते नजर आए। उन्होंने जांच करानी थी। इसके लिए उन्हें काफी देर तक भटकना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




