पेड़ी गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए मशीन से करें ठूटों की कटाई

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

कैसरगंज की पारले चीनी मिल ने गन्ना किसानों की कम पैदावार को सुधारने के लिए कदम उठाया है। उप मुख्य प्रबंधक ने किसानों को उचित प्रबंधन, सिंचाई, और यूरिया के उपयोग की सलाह दी है। मिल ने 50% छूट पर बैट्री चालित स्प्रे मशीन और 55% अनुदान पर विशेष पैकेज प्रदान किया है।

पेड़ी गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए मशीन से करें ठूटों की कटाई

कैसरगंज, संवाददाता। गन्ना किसानों की कम पैदावार को लेकर पारले चीनी मिल ने बड़ा कदम उठाया है। उप मुख्य प्रबंधक जगतार सिंह ने बताया कि सही पेड़ी प्रबंधन न होने के कारण किसानों की उपज अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि पेड़ी गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए ठूटों की कटाई आरएमडी मशीन से करें। खेत में नमी बनाए रखें। समय-समय पर सिंचाई करें और 3-4 बार निराई-गुड़ाई अवश्य करें। उन्होंने किसानों को सलाह दिया कि प्रति बीघा 10 किलो यूरिया तीन बार डालें और 2-3 बार यूरिया स्प्रे जरूर करें। मिल प्रबंधन ने किसानों को राहत देते हुए 50 प्रतिशत छूट पर बैट्री चालित डबल मोटर स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई है।

इसके अलावा यूरिया स्प्रे के लिए 55 प्रतिशत अनुदान पर विशेष पैकेज भी दिया जा रहा है। जिसमें इफको एनपीके 0:52:34, एमिडा, माइकोशक्ति और हरित प्लस शामिल हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि इन उत्पादों में 4 किलो यूरिया मिलाकर 15-20 दिन के अंतराल पर 2-3 बार स्प्रे करने से गन्ने की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।