Bahraich News: गांव में दिखा विशाल अजगर: ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी,वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: बहराइच जनपद के थाना बौंडी क्षेत्र के बैरिया गांव में मंगलवार सुबह झबलू सिंह पुत्र ननकू सिंह के घर की दीवार के किनारे एक विशाल अजगर दिखाई दिया।अजगर को

Bahraich News: गांव में दिखा विशाल अजगर: ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी,वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

Bahraich News: तेजवापुर/बौंडी (बहराइच), संवाददाता। बहराइच जनपद के थाना बौंडी क्षेत्र के बैरिया गांव में मंगलवार सुबह झबलू सिंह पुत्र ननकू सिंह के घर की दीवार के किनारे एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घबराए ग्रामीणों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और तुरंत टीम को मौके पर रवाना किया गया। वन दरोगा प्रशिक्षण वर्मा ने बताया कि बैरिया गांव में अजगर दिखाई देने की सूचना मिली है और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

उन्होंने बताया कि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा।ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने से पहले ही अजगर को सुरक्षित पकड़ा जा सके। गांव में अजगर दिखाई देने की इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोग सतर्कता बरतते हुए अपने घरों के आसपास सावधानी से आवाजाही कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।