ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरा, चालक-खलासी बचे
Bahraich News - तेजवापुर में बहराइच-सीतापुर हाईवे पर यादवपुर पुलिया के निकट एक ओवरलोड ट्रक देर रात सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। हादसे से यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते हैं।

तेजवापुर,संवाददाता। बहराइच-सीतापुर हाईवे के यादवपुर पुलिया के निकट सोमवार देर रात करीब दो बजे एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। तेज आवाज दूर तक सुनाई दी। जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक बहराइच से सीतापुर की ओर जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक और खलासी पलटते ट्रक से दोनों ओर के दरवाजे खोल कूद कर सुरक्षित बच गए। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


