Bahraich News: सड़क पर बढ़ रही झाड़ियां, सफाई की मांग
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: तेजवापुर में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर घनी झाड़ियों और जंगलों की वजह से राहगीरों को खतरा बना हुआ है। वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं, जिससे हादसे की संभावनाएँ बढ़ रही हैं। सड़क किनारे की झाड़ियों से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सफाई और कटाई की मांग की है।

Bahraich News: तेजवापुर। बहराइच-सीतापुर मार्ग के दोनों ओर घनी झाड़ियां और जंगल उग आई हैं। राहगीरों का कहना है कि झाड़ियों के कारण सड़क किनारे से अचानक जंगली जानवर निकल आते हैं, जिससे वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। हर रोज हादसे का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। राहगीरों ने जिला प्रशासन से सड़क के दोनों ओर साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है।


