मानदेय न मिलने से फीका रहेगा त्योहार
Mar 01, 2026 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News - मोतीपुर में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों का आरोप है कि शासन ने होली से पूर्व भुगतान के निर्देश दिए थे, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इससे आर्थिक संकट गहरा गया है और त्योहार से पहले मायूसी छाई है।

मोतीपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला। कर्मचारियों का आरोप है कि शासन स्तर से होली पर्व से पूर्व सभी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके भुगतान नहीं किया गया। नियमित रूप से ड्यूटी करने के बाद भी मानदेय नहीं मिला है जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। होली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले भुगतान न होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों में मायूसी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


