14 लाख नेपाली करेंसी सहित एक गिरफ्तार
रुपईडीहा। रुपईडीहा से नेपालगंज जाते हुए एक नेपाली नागरिक को सशस्त्र पुलिस ने 146500...
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचFri, 09 Jun 2023 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें
रुपईडीहा। रुपईडीहा से नेपालगंज जाते हुए एक नेपाली नागरिक को सशस्त्र पुलिस ने 146500 नेपाली मुद्रा सहित गिरफ्तार किया है। नेपाली आर्म्ड पुलिस के सूत्रों के अनुसार रुपईडीहा से नेपालगंज जा रहे एक बाइक सवार को नेपालगंज उपमहानगर पालिका वार्ड नं 16 के चौलिक्का चौक पर बाइक सवार को शंका होने पर रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक के दिग्गी में रकम बरामद हुई है। बाइक सवार की पहचान 35 वर्षीय उमाकांत गुप्ता निवासी गांव सभा डुडुआ वार्ड नंबर चार शाहपुरवा जिला बांके के रूप में हुई है। गुप्ता को जवानों ने नियंत्रण में लेकर रुपया व बाइक सहित जमुनहा स्थित कस्टम कार्यालय को सौप दिया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।