दर्जनों नर्सिंग छात्रों का प्रशासनिक भवन पर विरोध प्रदर्शन

दर्जनों नर्सिंग छात्रों का प्रशासनिक भवन पर विरोध प्रदर्शन

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच में नर्सिंग छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच विवाद जारी है। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अभिलेख गायब होने का आरोप लगाया। एसडीएम ने जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है,...

Sep 15, 2025 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

बहराइच,संवाददाता। नर्सिंग छात्रों व कॉलेज प्रबंधन के बीच रार खत्म नहीं हो रही है। रविवार को देर रात दर्जनों नर्सिंग छात्र कॉलेज प्रशासनिक गेट पर पहुंच गए। नर्सिंग फैकल्टी कक्ष का ताला तोड़कर उन लोगों के अभिलेख गुम करने का आरोप लगाकर विरोध करने लगे। मौके पर पहुंची एसडीएम सदर ने कैमरा फुटेज की जांच के बजाए नर्सिंग व मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के कक्ष में भी ताला जड़वा दिया। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सख्त एतराज जताया है। मेडिकल कॉलेज एकेडमिक भवन परिसर में ही नर्सिंग कॉलेज का भी संचालन हो रहा है। शुक्रवार को द्धितीय वर्ष के छात्र शिवम पांडेय ने अपने निजी रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे नाराज छात्रों ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया था। कॉलेज प्रबंधन व डीएम ने अलग-अलग जांच टीमें गठित की हैं, जो मामले की जांच कर सात दिनों में उन्हें रिपोर्ट सौपेगी। जांच अभी शुरू भी नहीं हो पाई थी। रविवार की रात दर्जनों नर्सिंग छात्र कॉलेज पहुंच गए। छात्रों का आरोप रहा कि उनके अभिलेखों को सुनियोजित तरीके से गायब किया जा रहा है।, जबकि कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि फैकल्टी कक्ष के बाहर दो नर्सिंग छात्र दिखाई दिए। फैकल्टी कक्ष का ताला टूटा देखने पर प्रबंधन को सूचना दी गई। दर्जनों नर्सिंग छात्र अंदर घुस आए और अभिलेख का हवाला देकर आरोप लगाने लगे। एसडीएम सदर भी पहुंच गई। कॉलेज के शिक्षकों ने कहा कि चारों ओर सीसी कैमरे लगे हुए हैं। इसकी फुटेज की जांच करने पर छात्रों के आरोप संग मामला सामने आ जाएगा, लेकिन एसडीएम ने उन शिक्षकों की बात को अनसुना कर दिया। नर्सिंग संग मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के कार्यालय में भी ताला लगवाकर चाभी लेकर चली गईं। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि नर्सिंग छात्रों से सीधे उन लोगों का कोई जुड़ाव न होने के बावजूद ऐसा रवैया ठीक नहीं है। पूजा चौधरी,एसडीएम, सदर ने कहा कि जांच कमेटी बनी हुई है। मामला उसी से जुड़ा होने की वजह से ऐसा कदम उठाया गया है। कमेटी अपने सामने ही फुटेज के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी।