Bahraich News: टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण
Bahraich News: बहराइच में टैक्स बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर चन्द्रकेश गौतम और आयकर अधिकारी विक्रम शुक्ला ने कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार एवं बेंच के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की शपथ ली।

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शहर के एक रेस्टोरेंट में गुरुवार को टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर राज्यकर चन्द्रकेश गौतम एवं आयकर अधिकारी विक्रम शुक्ला ने किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता कि शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं के हितों कि रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अंबुज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रौशन कुमार जायसवाल, संयुक्त सचिव आनंद कुमार गर्ग, सांस्कृतिक सचिव मोहम्मद अहमद, ऑडीटर दीप नारायण सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
इस अवसर पर अधिवक्ता एवं बार काउंसिल प्रत्याशी गोंडा अजय शंकर श्रीवास्तव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ल, महामंत्री शैलेन्द्र सिंह, नानपारा टैक्स बार के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, बहराइच टैक्स बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्तागण, कर अधिवक्ता, आयकर अधिकारी, राज्यकर अधिकारीगण उपस्थित रहे।


