जिला अस्पताल की तर्ज पर स्थापित होगी जांच लैब

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बीपीएचएल स्थापित होंगे। इन लैब में कैंसर सहित 150 प्रकार की जाँचें संभव होंगी। सरकारी बजट के तहत लगभग छह करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे ग्रामीण चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न जाँचों की सुविधा मिलेगी।

जिला अस्पताल की तर्ज पर स्थापित होगी जांच लैब

बहराइच,संवाददाता। जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जिला अस्पताल की तर्ज पर बीपीएचएल यानि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब संचालित किया जाएगा। चिंहित सीएचसी पर जल्द ही भवन निर्माण शुरू किया जाएगा। आधुनिक जांच मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इस लैब में कैंसर समेत लगभग सभी जटिल बीमारियों से जुड़ी जांच संभव हो सकेगी। इसके लिए शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी संग लगभग छह करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया है। जिले की ग्रामीण चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सा कर्मियों की तैनाती के साथ ही गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर मुहैया कराने को सरकार ने एक और बड़ी पहल की है।

इसके तहत पहले चरण में आठ सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने का फैसला किया गया है। हर लैब पर करीब 74 लाख रुपये का बजट भवन निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। इसके लिए इन केंद्रों पर जमीन चिंहित कर लिया गया है। कार्यदाई संस्था भी नामित हो गई है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। आठ केंद्रों पर करीब 5.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीएचईआईओ बृजेश सिंह बताते हैं सरकार का यह कदम ग्रामीण चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर बनाएगा ही समय पर जांच हो जाने से कैंसर जैसी बीमारिया शुरुआत में ही पता चल जाएगी।--------कैंसर समेत 150 प्रकार की हो सकेंगी जांचेडीएचईआईओ बताते हैं कि यह लैब मरीजों के हित में एक बड़ा कदम हैं। इस लैब का मुख्य उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की जाचें प्रदान करना है। जिससे उन्हें अलग-अलग लैबों में जाने व शुल्क खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि 150 प्रकार की जांचे हो सकती हैं। जिनमें माइक्रोबयोलॉजी, बायोाकेमिस्ट्री से जुड़ी जांच भी संभव होगी।कोटजिले की आठ सीएचसी पर बीपीएचएल की स्थापना को मंजूरी व बजट स्वीकृत हुआ है। एक एक आधुनिक लैब होगी,जिसमें सभी तरह की जांच सीएचसी पर संभव हो सकेगी।जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।डॉ संजय कुमार शर्मा, सीएमओ, बहराइच

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।