16 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Jan 14, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - मिहींपुरवा में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली तस्कर को 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम अनिल कुमार चौधरी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

16 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

मिहींपुरवा, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों और थाना मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने स्मैक के साथ नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसबी की 59वीं वाहिनी के कमांडेंट कैलाश रमोला के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सीमा चौकी बलईगांव के उपनिरीक्षक नरेश कुमार एसएसबी टीम तथा थाना मोतीपुर के उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव पुलिस टीम के साथ सीमा स्तंभ संख्या 665/1 के पास गश्त कर रहे थे। वहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था।

गश्ती दल को देखकर नेपाल की ओर भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी कर सीमा पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल कुमार चौधरी पुत्र परदेशी चौधरी निवासी बजनाथ, जिला बर्दिया नेपाल बताया। सहायक कमांडेंट असम सुशील सिंह ने बताया कि तलाशी में 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी को मोतीपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा न्यायालय के लिए चालान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;