Bahraich News: नेपाल प्रवेश द्वार पर भारतीय पर्यटकों का स्वागत, बार्डर पर हुई सफाई
Bahraich News: रुपईडीहा के जमुनहा बार्डर पर नेपालगंज पर्यटन परिषद के व्यवसायियों ने भारतीय पर्यटकों के लिए सफाई का कार्य किया। 47वें विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर, नेपालगंज पर्यटन परिषद और पर्यटन प्रवर्धन मंच के बीच सहयोग स्थापित हुआ। उनके अध्यक्ष ने बाँके जिले को पर्यटन हब बनाने पर जोर दिया।

Bahraich News: रुपईडीहा, संवाददाता। नगर पंचायत रुपईडीहा से सटे जमुनहा बार्डर पर नेपालगंज पर्यटन परिषद के एक दर्जन से अधिक पर्यटन व्यसायियों ने भारतीय पर्यटकों के लिए बार्डर पर सफाई किया। पड़ोसी नेपाली जिला बांके में पर्यटन क्षेत्र के लिए विकास, प्रवर्धन व आपस मे सहकार्य बढाने के उद्देश्य में सक्रिय दो संस्था नेपालगंज पर्यटन परिषद व पर्यटन प्रवर्धन मंच के बीच एकता हो गयी। 47वें विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर परिषद के संयोजन में बार्डर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बांके पर्यटन प्रवर्धन मंच के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ ने कहा कि पर्यटन प्रवर्धन मंच, नेपाल टूर एंड ट्रेवलर्स एशोसिएशन बांके चैप्टर, हान बांके, होटल व्यवसाय संघ बांके, एयरलाइन्स एसोसिएशन, होमस्टे बांके, नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ व पर्यटन क्षेत्र के विज्ञ एक मंच पर एकत्रित हो गए।
श्रेष्ठ ने कहा कि बांके जिले को देश के पर्यटन हब के रूप में विकास करने में इस एकता से बल मिलेगा। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष केशव राज न्यौपाने ने कहा कि बार्डर पर आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण में स्वागत करना हमारा उद्देश्य है।


