Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsNepalese Police Seize Tobacco and Goods Amid Cross-Border Smuggling Concerns
बहराइच-कस्टम चोरी के लाखों के तम्बाकू और अन्य सामान पकड़ा

बहराइच-कस्टम चोरी के लाखों के तम्बाकू और अन्य सामान पकड़ा

संक्षेप:

Bahraich News - रुपईडीहा के सीतापुरवा में पुलिस और एसएसबी ने नेपाली क्षेत्र से तम्बाकू और अन्य सामग्रियों की तस्करी के मामले में कार्रवाई की। आशिक खां को गिरफ्तार किया गया और लगभग 4 लाख 150 रुपये का सामान बरामद किया गया। अधिकारियों ने भारतीय वाहनों की जांच के बावजूद तस्करी के तरीकों पर चिंता जताई।

Nov 21, 2025 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

रुपईडीहा, संवाददाता। रुपईडीहा के पूरब सीतापुरवा में पुलिस व एसएसबी की पोस्ट हैं। इसी के सामने नेपाली क्षेत्र में कालाबंजर गांव हैं। नेपाली सुरक्षा बलों ने गुरुवार की शाम 4500 बंडल तम्बाकू के सहित डुडुवा गांव सभा के वार्ड नं 2 निवासी आशिक खां को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी दीपक पातली ने कहा कि भारतीय नम्बर प्लेट के वाहन एसएसबी व पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद नेपाल में कैसे आ जाते हैं। यह जांच का विषय है। इसी प्रकार रुपईडीहा के पश्चिम में गुरुवार को ही एसएसबी के रंजीतबोझा बीओपी के सामने नेपाली गांव साईंगांव में नेपाली पुलिस ने तम्बाकू, लेडीज कुर्ते सलवार, पर्स, बेल्ट, चावल, दाल, मटर, डिजिटल तराजू व सिलाई मशीन सहित लगभग 4 लाख 150 रुपयों का माल बरामद किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएसपी पातली ने बताया कि सुरक्षा बल इस नेपाली कस्टम चोरी के मामले को लेकर बहुत परेशान हैं। भारतीय क्षेत्र से यह सामान कैसे अवैध रूप में नेपाल प्रवेश कर जाता है। अधिकारियों का कहना है कि एसएसबी की रुपईडीहा बीओपी पर भारतीय नम्बर के वाहन विधिवत जांच के बाद नेपाल जाने की अनुमति दी जाती है। यही प्रक्रिया भारतीय वाहन को नेपाल जाने के लिए नेपाली कस्टम से इजाजत पत्र लेना पड़ता है।