एमाले बांके के अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - नेपाल में चार बार के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और कांग्रेस नेता रमेश लेखक को 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के विरोध में एमाले के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, बांके जिले में प्रदर्शन किया और दोनों नेताओं की रिहाई की मांग की।

एमाले बांके के अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

रुपईडीहा। नेपाल में 4 बार के प्रधानमंत्री रहे केपी शर्मा ओली व नेपाली कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता रमेश लेखक को शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 28 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी को लेकर पूरे नेपाल के एमाले के नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध करने लगे। शनिवार को पड़ोसी नेपाली उप महानगर पालिका नेपालगंज में बांके जिले के एमाले के अध्यक्ष निरक गुरुंग के नेतृत्व में एमाले के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। सभी आंदोलन कारी निरक गुरुंग के नेतृत्व में रविवार को बांके के जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम बांके दिल बहादुर तामांग को नेपाल के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से इसे राजनैतिक प्रतिशोधात्मक कार्यवाही करार दिया और दोनों नेताओं की रिहाई की मांग की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।