Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsNepal Political Environment Study Post Gen-Z Movement Youth Critique Political Parties
युवाओं ने स्वार्थ के लिए उपयोग करने के आरोप जड़े

युवाओं ने स्वार्थ के लिए उपयोग करने के आरोप जड़े

संक्षेप:

Bahraich News - नेपालगंज में राष्ट्रीय निर्वाचन पर्यवेक्षण समिति ने जेन-जी आंदोलन के बाद चुनावी माहौल का अध्ययन किया। युवाओं ने राजनीतिक दलों पर स्वार्थी होने और उन्हें पिछलग्गू बनाए रखने के आरोप लगाए। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि दलों को युवाओं को शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में कई युवा नेताओं ने गंभीर आरोप उठाए।

Jan 13, 2026 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

रुपईडीहा। नेपाल में जेन - जी आंदोलन के बाद चुनाव संबंधी राजनैतिक वातावरण का अध्धयन करने के लिए नेपालगंज मे राष्ट्रीय निर्वाचन पर्यवेक्षण समिति ने जेन - जी उम्र के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, भ्रातृ, युवा नेता, संघ संस्थाओं के युवकों से विचार विमर्श किया। युवकों ने राजनैतिक दलों द्वारा अपने स्वार्थ के लिए उनका प्रयोग करने व अनुभव की कमी का कारण बताते हुए युवकों को पिछलग्गू बनाये रखा आदि आरोप लगाए। कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में समिति के काठमांडू से आये राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोपाल कृष्ण शिवाकोटी ने कहा कि राजनैतिक दलों को अपने नियम के अनुसार युवकों को भी साथ रखना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समिति की अन्य सदस्य प्रार्थना थापा क्षेत्री ने कहा कि जेन - जी द्वारा गत 8 व 9 अगस्त को किये गए आंदोलन की मुख्य मांगों पर सरकार व राजनैतिक दल उदासीन रहे हैं। इस अवसर पर चंद प्रकाश जैसी, लाल बहादुर खड़का, जेन जी समूह की संध्या गैरे आदि युवाओं ने भी राजनैतिक दलों व सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बांके जिला न्यायालय के न्यायाधीश दीपक कुमार दहाल ने की। बांके के जिलाधिकारी दिल बहादुर तामांग, युवा नेता सुधांशु कोइराला, दीपेंद्र विष्ट, करिश्मा योगी, आईपी खरेल व मोहन लाल सोनकर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।