नेपाल में तीन करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

रुपईडीहा में नेपाली पुलिस ने 370 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर शांति चौक के निवासी हैं और इनकी पहचान दिनेश बसखोर, नूर मोहम्मद किंघरिया और फिरोज साईं के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के बाद गहन पूछताछ जारी है।

नेपाल में तीन करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

रुपईडीहा, संवाददाता । सरहद पार नेपाल में बांके जिला मुख्यालय की नेपाली पुलिस ने 3 तस्करों को 370 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा है। बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व इंस्पेक्टर रमेश विष्ट ने बताया कि गहन पूंछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नम्बर 22 स्थित शांति चौक में ब्राउन शुगर की डिलीवरी की सूचना कई दिनों से मिल रही थी। इस सूचना पर अचानक मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो व एसपी कार्यालय बांके की स्पेशल पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी तो भनक पाकर बाइक सवार 3 तस्कर यू टर्न लेकर फरार होने का प्रयास करने लगे।

न रुकने पर दो राउंड हवाई फायर किए गए। भयवश तीनो रुक गए। तीनो को दबोच कर जवानो ने तलाशी ली। तीनो के पास कुल 370 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। तीनों युवक शांति चौक के ही निवासी हैं। इनकी पहचान दिनेश बसखोर (28), नूर मोहम्मद किंघरिया(35) व फिरोज साईं (29) के रूप में हुई है। तीनो को गिरफ्तार कर गहन पूंछताछ में डिलीवरी सरहद पार रूपईडीहा से लाए जाने का सुराग लगा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।