पेट्रोलियम पदार्थों पर 50 प्रतिशत की छूट
Bahraich News - रुपईडीहा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के माध्यम से नेपाल में एयर ट्रैफिक फ्यूल, पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम पदार्थों की भारी मात्रा में ढुलाई हो रही है। नेपाल सरकार ने पूर्वाधार कर और कस्टम कर पर 50 प्रतिशत छूट देने का आदेश दिया है, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

रुपईडीहा। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रुपईडीहा होकर दर्जनों की संख्या में एयर ट्रैफिक फ्यूल, पेट्रोल व डीजल सहित आदि पेट्रोलियम पदार्थ दर्जनों की संख्या में नेपाल जा रहे हैं। नेपाल सरकार इसपर भारी टैक्स लेती थी। अब पूर्वाधार कर व कस्टम कर पर 50 प्रतिशत की छूट देने का आदेश नेपाल सरकार ने किया है। नेपाल आयल निगम के प्रवक्ता मनोज ठाकुर ने बताया कि पेट्रोल पर 25 रुपया 23 पैसा व डीजल पर 12 रुपया 2 पैसा नेपाली आईसीपी पर स्थापित कस्टम को अदा करना पड़ता था। नेपाल सरकार के इस निर्णय के अनुसार निगम को राहत मिली है। गैस सिलेंडर पर नेपाल सरकार 324 रुपया 95 पैसा कर लेती लेती थी।
एयर ट्रैफिक फ्यूल पर 34 रुपया 48 पैसा टैक्स लिया जाता था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


