कथा में भक्ति और आस्था का अद्भभुत संगम
Bahraich News - बहराइच के पुजारी गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के पांचवे दिन भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आचार्य तुलसीराम जी महाराज ने भगवान राम के जीवन और धर्म पर प्रवचन दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना।
बहराइच। ब्लाक नवाबगंज के पुजारी गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के पांचवें दिन भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य तुलसीराम जी महाराज,अयोध्या द्वारा भगवान श्रीराम के जन्म की मार्मिक कथा का वर्णन किया गया। कथा के दौरान आचार्य ने भगवान राम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के प्रति समर्पण का विस्तार से वर्णन किया, जिससे श्रोताओं को जीवन में सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहती रही। महोत्सव के सफल आयोजन में संतोष त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी सहित सभी आयोजकों का विशेष योगदान रहा।
उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, प्रसाद वितरण और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की। मुख्य जजमान ललित त्रिपाठी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


