Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsMystery Surrounds Death of Shaira in Narainapur Police Investigation Underway

युवती की मौत, पुलिस कर रही पूछताछ
संक्षेप:
Bahraich News - रुपईडीहा के नरैनापुर ग्राम में शायरा पत्नी सलमान की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शायरा की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए बहराइच...
Sep 04, 2025 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
रुपईडीहा। थाना क्षेत्र की नरैनापुर ग्रामवासी शायरा पत्नी सलमान की अज्ञात कारणों से गुरुवार की सुबह 9 बजे मौत हो गयी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर पूछताछ कर रही है। थाने के एसआई जितेश कुमार सिंह मयफोर्स सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। दुसरी ओर शाहनवाज पुत्र रंजीत निवासी खैराधोकल थाना रामगांव ने सूचना दी कि उसकी पुत्री शायरा की शादी मैंने 3 वर्ष पूर्व की थी। अचानक सूचना मिली कि उसकी मौत हो गयी। सूचना देने थाने आया हूं। रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम हेतु बहराइच भेज दिया गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


