बहराइच-हरबसपुर में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम
संक्षेप: Bahraich News - बहराइच के हरबसपुर गांव में एक युवक का शव धान के खेत में मिला। मृतक बृजलाल (30) अपनी बहन के घर काम करने गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ने हत्या की...

चरदा(बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गावं के ही धान के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार, हरबसपुर निवासी बृजलाल (30) पुत्र कामत प्रसाद बीते दिन अपने बहन के घर कारपेंटर का काम करने गया था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह गाँव के किसान परशुराम यादव जब अपने खेत में दवा डालने गए, तो उन्होंने देखा कि खेत में एक युवक का शव और पास में बाइक पड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रुपईडीहा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र कामता के रूप में हुई। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं, मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह एक दुर्घटना लग रही है, हालांकि मामले की जांच फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है इस घटना से पूरे गाँव में शोक और भय का माहौल है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों नितेश 6 व हितेश 5 और शिवनी 1को छोड़ गया है, जिनके भविष्य को लेकर परिवार रो-रोकर बेहाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




