Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsMurder Conspiracy Unveiled Young Man Killed by Girlfriend s Fianc and Friends on Diwali
बहराइच-प्रेमिका के मंगेतर ने साथियों संग मिलकर की थी युवक की हत्या

बहराइच-प्रेमिका के मंगेतर ने साथियों संग मिलकर की थी युवक की हत्या

संक्षेप: Bahraich News - बहराइच के त्रिवेदीपुरवा में दीवाली पर युवक शुभम सिंह की हत्या उसकी प्रेमिका के होने वाले पति और दोस्तों ने मिलकर की। युवती और उसके भाई भी इसमें शामिल थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...

Thu, 23 Oct 2025 05:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता। थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम त्रिवेदीपुरवा में दीवाली पर युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के होने वाले पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। इस साजिश में युवक की प्रेमिका और उसके भाई का भी हाथ था। पुलिस ने युवती समेत चार हत्यारोपियों को आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि 21 अक्तूबर को वादी रवि प्रताप सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी त्रिवेदीपुरवा थाना रानीपुर ने सूचना दी थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बेटे शुभम सिंह की हत्या कर दी है और शव खेत में फेंक दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस ने अभियुक्त अजय वर्मा उर्फ ओमकार उर्फ दद्दन पुत्र जोखन वर्मा निवासी ग्राम त्रिवेदीपुरवा सरवा, उमेश वर्मा पुत्र आज्ञाराम वर्मा निवासी नेठिया थाना विशेश्वरगंज,अजय कुमार कनौजिया पुत्र राम छबीले निवासी नेठिया थाना विशेश्वरगंज को अव्वलपुर मकसूदपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त अजय वर्मा ने बताया कि मेरे गांव त्रिवेदीपुरवा सरवा के रहने वाले शुभम सिंह का मेरी बहन से प्रेम प्रसंग था, जबकि मेरी बहन की शादी उमेश वर्मा पुत्र आज्ञाराम से तय थी। शुभम सिंह द्वारा विरोध किया जा रहा था । जिसपर मेरी बहन ने मेरे व मेरे होने वाले बहनोई उमेश के साथ मिलकर शुभम सिंह को जान से मारने की योजना तैयार की। 20 अक्तूबर को दीपावली की शाम करीब 07.00 बजे शुभम को उसी के खेत में शराब पीने के बहाने फोन कर बुलाया था । जहां उसकी हत्या कर वहां से भाग गये। अभियुक्त की निशानदेही पर तालाब से मृतक शुभम के मोबाइल के क्षतिग्रस्त स्क्रीन गार्ड व बॉडी कवर व घटना स्थल के निकट झाड़ी से आलाकत्ल सीमेंट, गिट्टी व लोहे का सरिया लगा हुआ पत्थर का टुकड़ा जिसपर खून लगा था, बरामद हुआ । पुलिस की एक अन्य टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त युवती को गोबरहा से गिरफ्तार किया गया।