महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं का हुआ मासिक स्वास्थ्य परीक्षण
Bahraich News - बहराइच महिला पीजी कॉलेज में 'मंथली हेल्थ चेकअप' कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सक डॉ. अभिलाषा वर्मा ने छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें संतुलित पोषण तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने एनीमिया से बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों और व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने की सलाह दी।
बहराइच ,संवाददाता। महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए आयोजित ‘मंथली हेल्थ चेकअप’ कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. अभिलाषा वर्मा ने छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से उनकी शारीरिक समस्याओं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर खुलकर चर्चा की गई। डॉ. अभिलाषा वर्मा ने छात्राओं को संतुलित पोषण और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनीमिया से बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और मौसमी फलों का नियमित सेवन जरूरी है। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
उन्होंने छात्राओं की झिझक दूर करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी खुलकर सवाल पूछे और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को छात्राओं के लिए उपयोगी बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


