आठवीं मोहर्रम का शहर भ्रमण कर रहा जुलूस
सातवीं मोहर्रम से शुरू हुआ जुलूस नौवीं मोहर्रम भोर में पहुंचेगा दुलदुल हाउस अंजुमने

सातवीं मोहर्रम से शुरू हुआ जुलूस नौवीं मोहर्रम भोर में पहुंचेगा दुलदुल हाउस अंजुमने कर रही नौहाख्वानी, दुलदुल की जियारत को उमड़ रहे अकीदतमंद
सातवीं मोहर्रम का जुलूस
बहराइच, संवाददाता। हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की कर्बला की जंग की शहादत की स्मृति में मंगलवार को शुरू हुआ सातवीं मोहर्रम का जुलूस बुधवार को आठवी मोहर्रम में दाखिल हुआ। यह जुलूस निरंतर शहर भ्रमण कर गुरूवार को दुलदुल हाउस पर समापन होगा।
आठवीं मोहर्रम की तैयारी
आठवी मोहर्रम को हुसैनी फौज के कमांडर हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम की याद में चल रहा है। अंजुमने अपने कदीमी रास्तों से होते हुए इमामबाड़ों में नौहे ख्वानी कर रही हैं। जुलूस के तय रास्ते में खाने पानी का व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बुधवार सुबह दस बजे तक जुलूस सैय्यदवाड़ा में पहुंचा। उसके बाद जुलूस चांदपुरा, कासिमपुरा, सालारगंज, मंसूरगंज, छावनी चौराहे, इमामबाड़ा, छोटी तकिया, छोटी बाजार, घंटाघर चौक होते हुए अमीर माह गया। फिर अमीर माह से होते हुए मोहल्ला काजीपुरा, मुस्लिम मुसाफिर खाना, कबाबची गली खूनी पीपल होते हुए दुलदुल हाउस पहुंच कर समाप्त होगा।
ताजिये की व्यवस्था
आज रखें जायेंगे इमाम चौक व इमामबाड़ों में ताजिए
नवासा ए रसूल हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के यौमे शहादत दसवीं मोहर्रम के दिन उठने वाले ताजिये गुरूवार नौ मोहर्रम को इमाम बाड़ों व इमाम चौक पर रख दिए जायेंगे। दस मोहर्रम शुक्रवार को को इमाम बाड़ों व इमाम चौक से ताजिये उठ कर कर्बला जाएंगे। नवीं मोहर्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


