डीएम-एसपी ने महिलाओं को किया जागरूक, दिए टिप्स
Bahraich News - बहराइच में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
बहराइच, संवाददाता। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जनपद में संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन एवं पुलिस के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जनजागरूकता एवं सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उपस्थित सभी से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


