गोशाला में गुड़ व चारा खिलाकर प्रभारी मंत्री ने किया गोसेवा

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कैसरगंज के अस्थाई गोआश्रय स्थल पर निरीक्षण किया। उन्होंने गोपूजन कर गौमाता को गुड़ और फल खिलाए। सीवीओ ने बताया कि जिले में 97 अस्थाई गोआश्रय और 33 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हुए हैं। मंत्री ने वृक्षारोपण को अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

गोशाला में गुड़ व चारा खिलाकर प्रभारी मंत्री ने किया गोसेवा

बहराइच,संवाददाता। गोवंश संरक्षण की जमीनी हकीकत परखने के लिए प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह नेतहसील कैसरगंज के अस्थाई गोआश्रय स्थल परसेण्डी का औचक निरीक्षण किया। गोशाला पहुंचकर मंत्री ने गोपूजन कर गौमाता-नंदी को गुड़-फल खिलाए। सीवीओ डॉ. राजेश उपाध्याय ने बताया कि जनपद में 97 अस्थाई गोआश्रय, 2 कान्हा गोशाला, 8 कांजी हाउस व 10 वृहद गोसंरक्षण केंद्र संचालित हैं। सीवीओ ने बताया कि जनवरी 2019 से अब तक 33 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हुए। 2700 पशुपालकों को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 7 हजार गोवंश सुपुर्द किए गए। अप्रैल 2026 तक भरण-पोषण की धनराशि खातों में भेजी जा चुकी है।

परसेण्डी गोशाला में 457 गोवंश संरक्षित हैं। चार हजार क्विंटल भूसा, चोकर, पशुआहार, हरा चारा, गुड़-नमक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सीसी कैमरा, पशुशेड, चरनी-प्याऊ की व्यवस्था मिली। मंत्री ने वृक्षारोपण की सराहना की और सभी गोशालाओं में इसे अनिवार्य करने व उद्यान विभाग से तकनीकी सहयोग लेने के निर्देश दिए। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर बिक्री से गोशाला को स्वावलंबी बनाने के नवाचार की भी सराहना की। उन्होंने वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता और किसानों से अनुबंध की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।