मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगा

Feb 06, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसिक तनाव के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली और कार्य के बोझ के कारण लोग मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने मेडीटेशन और योगा के माध्यम से तनाव कम करने की सलाह दी।

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगा

बहराइच, संवाददाता। आपाधापी के युग में आमजन विशेष कर शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों में बढ़े रहे मानसिक तनाव एवं मानसिक रोग के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। लगभग 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शिविर का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अपर जिलाधिकारी अमित कुमार के साथ शुभारम्भ करते हुए कहा कि आधुनिक जीवन शैली एवं कार्य के बोझ के कारण के आज बुज़ुर्गों के साथ-साथ युवा वर्ग भी मानसिक रूप से तनाव में रहते हैं।

उन्होंने कहाकि शिविर के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलेगी। लोगों को मेडीटेशन व योगा के माध्यम से भी तनाव कम करने की सलाह दी। डीएम ने मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. विजित जायसवाल से कहा कि अन्य कार्यालयों में भी नियमित अन्तराल पर शिविर का आयोजन करते रहें। डॉ. जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओ.पी.डी. चिकित्सालय परिसर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में संचालित है। जहां पर प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के लिए काउंसलिंग एवं दवाइयां निशुल्क उपलब्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।