बाल विवाह मुक्त बनाने को बनाई रणनीति

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

तेजवापुर में ब्लॉक प्रमुख रमाकर पांडेय की अध्यक्षता में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल श्रम, बाल विवाह रोकने और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा पर चर्चा हुई। मेगा कैंप के माध्यम से 150 से अधिक लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बाल विवाह मुक्त बनाने को बनाई रणनीति

तेजवापुर, संवाददाता। विकास खंड तेजवापुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख रमाकर पांडेय की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रोसा संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुनील दीक्षित और प्रतिमा सिंह ने बाल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए पूर्व में आयोजित मेगा कैंप की उपलब्धियां साझा कीं। बताया कि मेगा कैंप के माध्यम से 150 से अधिक लाभार्थियों को लेबर कार्ड, पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया।

पूर्व में चलाए गए अभियानों के दौरान चिन्हित 17 बाल श्रमिकों और 3 बाल विवाह से प्रभावित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सफलता मिली है। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए डिजिटल प्रचार-प्रसार, होर्डिंग्स, जागरूकता शिविरों और सामुदायिक बैठकों का सहारा लिया जाएगा। अधिकारियों ने तेजवापुर को बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।