तेज आंधी में पीपल का पेड़ मकान पर गिरा, मलबे में दबे मां-बेटे सुरक्षित निकाले गए

Apr 05, 2026 12:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान सौ साल पुराना एक विशालकाय पीपल का पेड़ शिवपूजन पाठक के मकान पर गिर पड़ा। पेड़ की

तेज आंधी में पीपल का पेड़ मकान पर गिरा, मलबे में दबे मां-बेटे सुरक्षित निकाले गए
बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में लगभग सौ साल पुराना एक विशालकाय पीपल का पेड़ शिवपूजन पाठक के मकान पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से मकान पूरी तरह धराशाई हो गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद सुशीला पाठक (32), पत्नी शिवपूजन पाठक, और उनका बेटा शिवांश पाठक (8) मलबे में दब गए। पेड़ गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया और गांव में अफरा-तफरी फैल गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाइड्रा और क्रेन मंगाई गई और घंटों की कड़ी मशक्कत व सावधानी के साथ मलबा हटाकर घायल महिला और बालक को बाहर निकाला गया। मलबे से सुरक्षित निकाले जाने पर प्रशासनिक अमले और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

घायल मां-बेटे को तत्काल रमपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।