आग से 40 बीघे गेहूं की फसल जल कर राख

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - कैसरगंज के ग्राम पंचायत सांथा के मजरे कुन्ना सिंह पुरवा में विद्युत तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई, जिससे 40 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन नुकसान काफी हुआ। किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

आग से 40 बीघे गेहूं की फसल जल कर राख

कैसरगंज, संवाददाता । विकासखंड कैसरगंज के ग्राम पंचायत सांथा के मजरे कुन्ना सिंह पुरवा मे विद्युत तारों से निकली चिंगारी की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और करीब 40 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। राजस्व टीम भी पहुंची है। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण और किसान कुछ समझ पाते तब तक लपटें फसल को निगल चुकी थीं । सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

किसानों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग करते हुए विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।मौके पर पहुंचीं क्षेत्रीय लेखपाल विजयलक्ष्मी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया और रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी है। इस अग्निकांड में केशवराम, कन्हैया बक्श सिंह, पेशकार सिंह, कप्तान सिंह, लड्डन अली, परशुराम समेत तीन दर्जन से अधिक किसानों की फसल जलकर खाक हो गयी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।