पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारा
Bahraich News - बहराइच के रमपुरवा में एक सफाई कर्मचारी ने अपनी पत्नी रेखा की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार सुबह हुई, जब दंपति के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। गांव में सनसनी फैल गई, और पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की मां ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

बहराइच, संवाददाता। रमपुरवा में स्थित राजकीय विद्यालय में मंगलवार को सफाई कर्मचारी का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। युवक ने अपनी पत्नी को लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर फरार कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। सुजौली थाने के घूरे पुरवा निवासी सूरज पुत्र मुन्नालाल राजकीय विद्यालय रमपुरवा में निजी तौर पर सफाई कर्मचारी का कार्य कर रहा है। वह अपनी पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ रमपुरवा विद्यालय में ही रह रहा है।
मंगलवार को सुबह 11 बजे पति पत्नी मामूली कहासुनी हुई। जिसमें पति ने पत्नी को लाठी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों का कहना है कि तेज आवाज में झगड़ने की बात सुनी लेकिन यह नहीं पता था कि इसने अपनी पत्नी को बेरहमी से कत्ल कर दिया है। थोड़ी देर में ग्रामीण वहां पहुंच गए तो देखकर सन्न रह गए। लोगों ने सूचना थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने फरार पति को ताबड़तोड़ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की मां चंपा की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उधर बताया जा रहा है कि आए दिन सूरज अपनी पत्नी से झगड़ता था। वह नशे का भी आदी बताया जा रहा है। इस घटना से ग्रामीण सन्न रह गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


