भारत नेपाल सीमा पर डेढ़ करोड़ की चरस बरामद
रूपईडीहा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने एक मोबाइल एसेसरीज शॉप पर छापा मारकर 1.5 करोड़ की चरस बरामद की। तस्कर इस्माइल को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रूपईडीहा, संवाददाता। भारत नेपाल सरहद से लगे रुपईडीहा इलाके में रविवार की भोर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। चकियारोड स्थित एक मोबाइल एसेसरीज शाप से डेढ़ करोड़ की चरस बरामद की गई है। मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा गया है। यह लंबे समय से मादक पदार्थ की तस्करी में लगा था। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ के उपनिरीक्षक सूरज सिंह को रुपईडीहा थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव निवासी इस्माइल नाम के युवक की ओर से मादक पदार्थ की तस्करी करने की सूचना मिल रही थी। उन्होंने अपनी टीम में शामिल हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, खालिद खान, संगम पटेल, महिला कांस्टेबल प्रतिमा शुक्ला को साथ लेकर रुपईडीहा एसएचओ रमेश रावत से सम्पर्क साधा।
दबिश को दरोगा दीनानाथ भास्कर, अब्दुल कादिर खान के साथ चकिया रोड पर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में दबिश दी। तलाशी में उसके पास से 6. 770 किग्रा चरस बरामद हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि तस्कर के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


