प्रेमिका की मिलीभगत से घर में घुसा प्रेमी, 23 लाख की नगदी और जेवर लेकर फरार, पिता ने बेटी समेत तीन पर दर्ज करवाई एफआईआर

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर 15 लाख रुपये नगद और 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुराए। प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार को जब इस घटना का पता चला, तो उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रेमिका की मिलीभगत से घर में घुसा प्रेमी, 23 लाख की नगदी और जेवर लेकर फरार, पिता ने बेटी समेत तीन पर दर्ज करवाई एफआईआर

बहराइच, संवाददाता। जिले के सफखरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर भोर के अंधेरे में प्रेमिका के घर में घुसकर 15 लाख नगदी तथा करीब आठ लाख के सोने-चांदी के जेवर समेत कुल लगभग 23 लाख रुपये लेकर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। पीड़ित पिता ने इस मामले में अपनी बेटी सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है फखरपुर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी के बबुकापुर के भिखईपुरवा निवासी जीशान सिंह से धीरे-धीरे घनिष्ठ संबंध बन गए। दोनों मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत करते थे। परिवार को इस बात की कोई भनक नहीं थी कि घर की बेटी के बाहर किसी युवक से इस कदर प्रगाढ़ संबंध बन चुके हैं।

धीरे-धीरे यह संबंध इतने गहरे हो गए कि दोनों ने मिलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची।जीशान सिंह अपने एक साथी के साथ 11 अप्रैल को तड़के भोर के वक्त प्रेमिका के घर में घुस गया। पूरा परिवार गहरी नींद में था। घर की बेटी पहले से ही साजिश में शामिल थी, इसलिए घर में घुसने में कोई रुकावट नहीं आई। तीनों ने मिलकर घर से 15 लाख रुपये नगद और करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। इस तरह कुल लगभग 23 लाख रुपये की संपत्ति लेकर जीशान, उसका साथी और प्रेमिका तीनों फरार हो गए।परिवार के लोगों की सुबह नींद खुली तो घर में न बेटी थी और न ही नगदी व जेवर। घर में पसरे सन्नाटे और खाली तिजोरी को देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। यह समझते देर नहीं लगी कि बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर यह सब किया है। घर में कोहराम मच गया और पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए।पीड़ित पिता ने फखरपुर थाने में जाकर जीशान सिंह और उसके साथी के साथ-साथ अपनी बेटी को भी नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पिता ने साफ कहा कि उनकी बेटी इस पूरी वारदात में बराबर की भागीदार है क्योंकि उसी की मिलीभगत के बिना यह सब संभव नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फखरपुर पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, घर में अनधिकृत प्रवेश सहित संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।