Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsLohri Festival Celebrated with Joy by Punjabi Community in North India
लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया, जलती आग में अनुष्ठान

लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया, जलती आग में अनुष्ठान

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। उत्तर भारत के पंजाब व हरियाणा में मकरसंक्रान्ति पर्व से एक

Jan 13, 2026 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता। उत्तर भारत के पंजाब व हरियाणा में मकरसंक्रान्ति पर्व से एक दिन पूर्व संध्या पर मनाए जाने वाले लोहिड़ी पर्व को लेकर पंजाबी समुदाय में उमंग का माहौल है। मंगलवार की शाम लोहिड़ी पर्व पर पंजाबी समुदाय में जश्न का माहौल रहा। पंजाबी समुदाय के उन घरों में खासा उल्लास रहा। जहां इसी वर्ष किसी युवक की शादी हुई है या फिर पहले बच्चे का जन्म हुआ है। पंजाबी समुदाय में लोहिड़ी पर्व को फसल के पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व रवि की फसल से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा पंजाबी सूरमा व महिलाओं पर अत्याचारों का डटकर मुकाबला करने वाले दुल्ला भट्टी महानायक के गीतों की गूंज लोहिड़ी पर्व पर रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मकर संक्रान्ति पर्व से एक दिन पूर्व पंजाबी समुदाय लोहिड़ी पर्व मनाता है। इस अवसर पर पंजाबी समुदाय के लोग लोहिड़ी पर्व पर शाम को एक जगह इकट्ठा हुए। बीच में अग्नि प्रज्जवलित की गई । जिसमें सभी लोग रेवड़ी, मूंगफली के दाने, गुड़, गजक, मक्के के दाने अग्नि में अर्पण कर फेरे लगाए। इसके साथ ही घरों में पंजाबी लोक संस्कृति का गिद्दा व भांगड़ा पर जमकर नृत्य हुआ। इस अवसर पर जश्न का माहौल रहा। लोहिड़ी पर्व को लेकर पंजाबी समुदाय के घरों में पंजाबी व्यंजनों की महक दूर-दूर तक महसूस की जा सकती है। पंजाबी समुदाय खान-पान का धनी माना जाता है, और इस अवसर पर हर प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ लिया।