Bahraich News: बारिश के दौरान बिजली गिरने से मकान की क्षतिग्रस्त
Bahraich News: पंखा, एलसीडी समेत अन्य बिजली के उपकरण जले विशेश्वरगंज, संवाददाता। पुरैना बाजार में

Bahraich News: पंखा, एलसीडी समेत अन्य बिजली के उपकरण जले विशेश्वरगंज, संवाददाता। पुरैना बाजार में सोमवार की दोपहर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। छत का एक कोना नीचे गिर गया। घर में लगे विद्युत उपकरण पंखा, एलसीडी समेत अन्य उपकरण जल गए। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोइ्र मौजूद नहीं था।पुरैना बाजार निवासी विष्णु कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार के घर पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई।
तहसीलदार पयागपुर अंबिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर क्षति का स्थलीय सत्यापन कराया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को क्षतिग्रस्त आवास एवं अन्य नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा।


