Bahraich News: शिकार को निकला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद
Bahraich News: मिहींपुरवा में, ककरहा रेंज से जुड़े रामसहायपुरवा में एक तेंदुआ शिकार की टोह में पिंजरे में फस गया। वन विभाग ने इसे बछड़े के शिकार के बाद पिंजरा लगाकर कैद किया। अब तक जिले में सात तेंदुओं को कैद किया जा चुका है। तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Bahraich News: मिहींपुरवा , संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज से सटे रामसहायपुरवा में सोमवार भोर में शिकार की टोह में निकला तेंदुआ वन महकमे के पिंजरे में कैद हो गया। पांच दिन पूर्व बछड़े के शिकार के बाद वन विभाग की ओर से रामसहायपुरवा में पिंजरा लगाया गया था। पिंजरा ककरहा रेंज कार्यालय लाया गया है। जहां पशु चिकित्सकों का पैनल उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगा। अब तक जिले में सात तेंदुए कैद किए जा चुके हैं। इन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा चुका है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के रामसहायपुरवा, विचपरी, जरही, नहर पट्टी, कदम पुलिया, बोटनिहा आदि गांवों में लगभग एक माह से तेंदुए की गतिविधियों को देखा जा रहा था।
तेंदुआ कई मवेशियों को मार कर खा चुका था। इसके चलते खेती किसानी पर असर पड़ रहा था। राहगीरों में दहशत रही। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो रहे थे। ककरहा रेंजर केके सिंह ने तेंदुए की गतिविधियों के मद्देनजर उसकी टोह को वन महकमे की टीम से गश्त तेज कराई गई थी। पांच दिनों पूर्व रामसहायपुरवा में पिंजरा लगाकर शिकार बांधा गया था। आखिरकार सोमवार सुबह शिकार की फिराक में निकला तेंदुआ पिंजरे में घुसा और सलाखों के पीछे कैद हो गया। जनवरी से अब तक आठ यह खबर जंगल की आग की तरह फैली। तमाशबीनों की जब भीड़ लगने लगी। तब मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पिंजरे को सुरक्षित ककरहा रेंज कार्यालय ले गए। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। मेडिकल परीक्षण के बाद ही तेंदुआ प्राकृतिक प्रवास को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।


